फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DC furious over filth and stench in mandi toilets; asks how farmers are supposed to use them.

Jind News: मंडी के शौचालयों में गंदगी और दुर्गंध देख भड़कीं डीसी, बोलीं-किसान इनका इस्तेमाल कैसे करेंगे

Tue, 29 Sep 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
DC furious over filth and stench in mandi toilets; asks how farmers are supposed to use them.
29जेएनडी07-जींद अनाजमंडी में दौरे के दौरान मंडी में जांच कर अ​धिकारियों के बारे में पूछताछ करते
जींद। धान खरीद के दिन मंगलवार को मंडियों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को नई अनाज मंडी में कई खामियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी के कई जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद मिले, जबकि मंडी में गंदगी और सार्वजनिक शौचालयों में दुर्गंध व बदहाली मिली। व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीसी ने नाराजगी जताई। कर्मचारियों और अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए संबंधित जिम्मेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शौचालयों में गंदगी और तेज दुर्गंध मिलने पर डीसी ने कहा कि यदि सार्वजनिक शौचालयों की ऐसी स्थिति होगी तो आम लोग इनका इस्तेमाल कैसे करेंगे। उन्होंने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी और इसकी निगरानी को लेकर भी कर्मचारियों से जवाब मांगा।
विज्ञापन

डीसी के अचानक मंडी पहुंचने की सूचना मिलते ही मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर देवेंद्र रेढू उर्फ ढीला, ऑक्शन रिकॉर्डर मौसम सैनी, सुरेंद्र यादव और मार्केटिंग बोर्ड के जेई सुरेंद्र सैनी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने सबसे पहले कमेटी सचिव के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने बताया कि सचिव कार्यालय कार्य से चंडीगढ़ गए हैं। इसके बाद सहायक सचिव के बारे में पूछा तो बताया गया कि वह सब्जी मंडी में ड्यूटी दे रहे हैं।
डीसी ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों से सवाल किया कि जब मंडी का निरीक्षण करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे तो व्यवस्थाओं को समय रहते क्यों नहीं जांचा गया। उन्होंने अधिकारियों की अनुपस्थिति और मंडी की स्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया। मंडी में धान खरीद शुरू होने के दिन ही सामने आई अव्यवस्थाओं ने मार्केट कमेटी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए।

डीसी ने खराब टोंटियां बदलने के निर्देश दिए
मंडी में लगे वाटर कूलरों की स्थिति भी देखी गई। डीसी ने खराब टोंटियां बदलने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि मंडी में अधिकारी के मौजूद नहीं रहने और सफाई व्यवस्था में कमी को लेकर संबंधित कर्मचारियों को सख्त नोटिस जारी किए जाएं।

धान खरीद के दिन भी नहीं दिखी खरीद एजेंसियों की सक्रियता
29 सितंबर से धान की खरीद शुरू होनी थी। ऐसे में मंडी में खरीद से जुड़ी तैयारियों को लेकर भी प्रशासन की नजर थी। निरीक्षण के दौरान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों भी मंडी में नहीं मिले। डीसी के औचक निरीक्षण ने मंडी में खरीद सीजन से पहले की तैयारियों की पोल खोल दी। इसके बाद वह मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद सब्जी मंडी का निरीक्षण करने पहुंची। सब्जी मंडी में भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। यहां मार्केट कमेटी के सहायक सचिव सुनील प्रजापत मौजूद रहे। डीसी ने यहां भी व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सत्यवान मान भी डीसी के साथ मौजूद रहे।


वर्जन
खरीद सीजन के दौरान मंडी में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। व्यवस्थाओं की निगरानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -डॉ. वैशाली शर्मा, डीसी जींद।

29जेएनडी07-जींद अनाजमंडी में दौरे के दौरान मंडी में जांच कर अधिकारियों के बारे में पूछताछ करते

29जेएनडी07-जींद अनाजमंडी में दौरे के दौरान मंडी में जांच कर अधिकारियों के बारे में पूछताछ करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article