{"_id":"6a91d423598e65ffa20960fb","slug":"daughters-tied-rakhi-to-mla-devendra-chatrabhuj-atri-jind-news-c-199-1-sroh1006-159278-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेटियों ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को राखी बांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेटियों ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को राखी बांधी
विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी22-विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को राखी बांधते हुए बेटियां। स्रोत कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। रक्षाबंधन पर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने बेटियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। विधायक आवास पर पहुंची बेटियों ने विधायक को राखी बांधी। विधायक ने बेटियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अत्री ने कहा कि कोई भी पर्व हो, वह जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ मनाने को प्राथमिकता देते हैं। समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है। यदि किसी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसकी बेटी पढ़ना चाहती है तो उसकी पढ़ाई का खर्च वहन करने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे।
विधायक ने कहा कि बेटियों के सपनों को पूरा करने में आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनने दी जाएगी। जो बेटी पढ़-लिखकर अपने जीवन में कोई मुकाम हासिल करना चाहती है और अपने सपने पूरे करने का लक्ष्य रखती है, उसके सपने को साकार करने में सहयोग किया जाएगा। बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन के अवसर पर विधायक द्वारा जरूरतमंद बेटियों के साथ त्योहार मनाने और उनकी शिक्षा में सहयोग का भरोसा देने की पहल की क्षेत्र में सराहना की गई।