फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters of Doomarkha won bronze in the National Women's Handball Championship

Jind News: डूमरखा की बेटियों ने राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य

Mon, 06 Apr 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Doomarkha won bronze in the National Women's Handball Championship
फोटो कैप्शन05जेएनडी23
नरवाना। डूमरखा गांव की बेटियों ने 54वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित फ्यूचर यूनिवर्सिटी में 30 मार्च से तीन अप्रैल तक 54वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप हुई थी। इसमें डूमरखा की आरजू, परवेश, मधु, आरती, दीपिका और खुशी ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

रविवार को सरपंच राहुल गोल्डी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सरपंच ने कहा कि गांव की बेटियां आज खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। यह उपलब्धि न केवल परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है बल्कि अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का भी स्रोत है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। खिलाड़ियों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है और आने वाले समय में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed