फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Date extended till October 15 for connecting drinking water connection with PPP

पीपीपी से पेयजल कनेक्शन जोडने के लिए बढ़ी 15 अक्तूबर तक तिथि

Wed, 05 Oct 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Date extended till October 15 for connecting drinking water connection with PPP
पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के काम को पूरा करने के लिए अब इसकी अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ाई है। पहले इस काम को पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय मिला था। 30 सितंबर तक जिले में काम पूरा नहीं हुआ। इसके चलते अब यह तारीख बढ़ाई गई। अब तक जिले में 132675 कनेक्शन को पीपीपी से जोड़ा गया है। जिसके चलते यह काम 79.16 प्रतिशत पूरा हुआ है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग इस काम को करने के लिए लगभग पिछले एक वर्ष से लगा हुआ है। इसमें विभाग की टीम के साथ सक्षम युवा भी लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद भी यह काम पूरा नहीं हो पाया। अब इस काम को करने के लिए एक तो समय बढ़ाया गया। दूसरी तरफ निर्धारित समय में पूरा करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने जिला रोजगार विभाग से 300 सक्षमों की मांग की है ताकि इस काम को पूर्ण किया जा सके। यह काम सबसे कम उझाना खंड में हुआ है। इस खंड में अब तक केवल 53.78 प्रतिशत ही पूरा किया गया। इसके अलावा सबसे ज्यादा काम नरवाना खंड में 100 प्रतिशत पूरा किया गया। यही नहीं जुलाना खंड में 86.24 प्रतिशत, सफीदों खंड में 84.92 प्रतिशत, अलेवा खंड में 83.46 प्रतिशत, जींद खंड में 81.38 प्रतिशत, पिल्लूखेड़ा खंड में 80.79 प्रतिशत, उचाना खंड में 61.97 प्रतिशत तो सबसे कम उझाना खंड में 53.78 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन

पेयजल कनेक्शन को पीपीपी से लिंक करने के काम को 15 अक्तूबर तक पूर्ण किया जाना है। पहले यह काम 30 सितंबर तक पूर्ण करना था लेकिन जींद समेत अधिकतर जिलों में काम पूरा नहीं होने के कारण मुख्यालय ने इस काम को पूर्ण करने के लिए अब 15 अक्तूबर तक का समय दिया है। जींद में 79.16 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है बाकी काम को निर्धारित समय में कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर मताना, जिला सलाहकार, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed