फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Date extended till 30 for admission under physical counseling in ITI

Jind News: आईटीआई में फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले के लिए 30 तक बढ़ाई तारीख

Fri, 22 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Date extended till 30 for admission under physical counseling in ITI
20जेएनडी11-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रो
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेंं खाली सीटों पर दाखिला की अंतिम तिथि अब 30 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा निदेशालय की ओर से दिए पत्र के अनुसार दाखिला पोर्टल पर नए आवेदन 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक किया जा सकता है। संस्थान स्तर पर दाखिला शाम पांच बजे तक किया जाना है व दाखिला फीस जमा करवाने के लिए पोर्टल 30 अगस्त को रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे में आईटीआई के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दाखिला कार्रवाई निर्धारित शेड्यूल अनुसार करना सुनिश्चित करें। केवल दाखिला पोर्टल पर निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन फीस जमा करने पर ही दाखिला वैध माना जाएगा। इसके उपरांत यदि कोई दाखिले के लिए क्लेम करता है तो वह स्वीकार्य नहीं होगा व दाखिला वैध नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। विभाग की ओर से ऑन दा स्पॉट दाखिला की तिथि को बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया गया है। इसमें विद्यार्थी को दाखिला लेने के लिए संस्थान में उपस्थित होना होगा और दाखिला प्रक्रिया ऑन द स्पॉट पूर्ण करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में कुल 944 सीटों में से 875 विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। अभी भी 69 सीटें रिक्त हैं। दाखिला प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए संस्थान में कमेटी का गठन किया गया है जो विभाग के नियमानुसार मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का दाखिला कर रहे हैं। दस्ताव़े सत्यापन और फीस भुगतान उसी दिन करना होगा। उसके पश्चात ही विद्यार्थियों का दाखिला मान्य एवं सीट सुरक्षित मानी जाएगी।

राजकीय आईटीआई में 69 सीटें खाली
कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 944 में से 69 सीट खाली हैं। इसमें ड्राफ्ट्समैन सिविल में एक, वुड वर्क टेक्नीशियन में 18, मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल एच में एक, प्लंबर में तीन, स्विंग टेक्नोलॉजी में 21, ड्रेस मेकिंग में 23, जीओ इनर्फामेटिक असिस्टेंट में एक, मैकेनिक ट्रैक्टर में एक सीट खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed