{"_id":"6aa1a5ad112d0f6843087875","slug":"danoda-kalan-becomes-a-model-solar-village-solar-connections-installed-in-101-homes-jind-news-c-199-1-sroh1006-159977-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दनौदा कलां बना मॉडल सोलर गांव, 101 घरों में लगे सोलर कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दनौदा कलां बना मॉडल सोलर गांव, 101 घरों में लगे सोलर कनेक्शन
विज्ञापन
जींद। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दनौदा कलां गांव को मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया गया है। गांव में अब तक 101 घरों पर सोलर कनेक्शन स्थापित किए जा चुके हैं।
जिले में करीब 3500 सोलर कनेक्शन दिए जा चुके हैं। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से योजना के तहत अब तक किए गए कार्यों, सोलर कनेक्शनों की संख्या और पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और पात्र परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि घरों पर सोलर कनेक्शन स्थापित करवाने में ग्राम पंचायतों और नगर निकायों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
संबंधित क्षेत्र में सोलर कनेक्शन लगवाने पर ग्राम पंचायत अथवा नगर निकाय को प्रति कनेक्शन एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस राशि का इस्तेमाल क्षेत्र के विकास कार्यों में किया जा सकेगा। उन्होंने सरपंचों, पंचों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से पात्र परिवारों को योजना के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
जल्द ही जिले के सभी सरपंचों के साथ बैठक कर योजना की विस्तार से जानकारी देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा बिजली खर्च कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है। बैठक में एडीसी प्रदीप कुमार, एसई विनोद पूनिया, कार्यकारी अभियंता विकास मलिक भी मौजूद रहे।
बीपीएल परिवारों को 1.10 लाख तक सब्सिडी
डीसी ने बताया कि योजना के तहत बीपीएल पात्र लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। वहीं आम उपभोक्ताओं को तीन किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर 78 हजार रुपये तक का लाभ मिल रहा है। वहीं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।