फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dallewal's health critical, remained unconscious for 10 minutes

Jind News: डल्लेवाल की तबीयत गंभीर, 10 मिनट बेहोश रहे

Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dallewal's health critical, remained unconscious for 10 minutes
जींद। किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत वीरवार को ज्यादा बिगड़ गई। दोपहर में उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर हो गई। वह 10 मिनट तक बेहोश रहे। इसके बाद उनको तीन से चार उल्टियां भी हुईं। दो दिन से डल्लेवाल मंच पर भाषण देने में भी असमर्थ थे। इसके चलते तंबू में ही उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही थी।
विज्ञापन

डल्लेवाल 24 दिन से आमरण अनशन पर हैं। प्रतिदिन चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। कई दिन से उनके शरीर का तापमान स्थिर बना हुआ था। बीपी, शुगर, पल्स की प्रतिदिन चिकित्सक जांच कर रहे हैं। आमरण अनशन करने की वजह से उनका शरीर लगातार कमजोर हो रहा है। एक सप्ताह पहले वजन भी 11 किलोग्राम कम हुआ था। डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जाहिर कर चुका है, लेकिन वह एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर अनशन पर अडिग हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार की तरफ से कमेटी बनाई गई है। 18 दिसंबर को कमेटी व किसान संगठनों की बातचीत होनी थी, लेकिन किसान संगठन इसमें नहीं शामिल हुए। डल्लेवाल का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने पर पंजाब की तरफ से किसानों के ज्यादा संख्या में एकजुट होने की सूचना है। उल्टियां आने के बाद डल्लेवाल दस मिनट तक बेहोश रहे। मौके पर मौजूद चिकित्सकों और किसान नेताओं ने उनको संभाला तब जाकर होश आया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed