{"_id":"5789342e4f1c1ba64e13f448","slug":"dairia-three-ill-person-admitted-hospital-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":" डायरिया पीड़ित तीन मरीज और अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया पीड़ित तीन मरीज और अस्पताल पहुंचे
jind
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में डायरिया से पीड़ित बच्चे को उपचार देते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल में राजपुरा भैण से शुक्रवार को डायरिया के तीन केस पहुंचे। फिलहाल सामान्य अस्पताल में राजपुरा भैण गांव से डायरिया के मरीज दाखिल हैं। एक ही गांव से ज्यादा संख्या में डायरिया के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को राजपुरा गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि राजपुरा भैण में पेयजल लाइनों की लीकेज के कारण गांव में काफी संख्या में लोग डायरिया के चपेट में आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को सामान्य अस्पताल में गांव के डायरिया से पीड़ित नौ केस आए, वहीं शुक्रवार को भी तीन केस आए। ग्रामीणों के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव में जो पाइप लाइन दबाई गई है, वह कई जगह से लीक है। इस वजह से बारिश का गंदा पानी सीवरेज लाइन के अंदर चला जाता है। इस गंदगी युक्त पानी पीने से ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं। गांव से काफी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने पर जन स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आते हुए पाइप लाइन की लीकेज को बंद करने का काम शुरू कर दिया। शुक्रवार को भी जन स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी गांव में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एक ही परिवार के छह लोग भर्ती
डायरिया से पीड़ित बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिभावक राजेश ने बताया कि पहले भी उनके घर से तीन सदस्य अस्पताल में दाखिल हैं। उनके व उनके भाई के तीन बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें भी शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
जन स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में आई थी
शुक्रवार को गांव में जन स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी गांव में जायजा लेने के लिए आए थे। काफी हद तक पाइप लाइनों की लीकेज बंद कर दी गई है। अब गांव में स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
जयबीर, सरपंच
राजपुरा भैण।
तीन नए केस आए हैं
शुक्रवार को राजपुरा भैण से डायरिया के तीन नए केस आए हैं। वहीं पहले से दाखिल तीन मरीजों को छुट्टी मिल गई है। फिलहाल अस्पताल में गांव से छह डायरिया के मरीज दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन