{"_id":"6511d40361fa5868810c7774","slug":"cyclist-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-jind-news-c-199-1-sroh1006-6180-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। 152 डी नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कालवा निवासी 46 वर्षीय बलराज के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
कालवा गांव निवासी दिलबाग ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई बलराज अविवाहित था और वह बनिया खेड़ा गांव के पास लगे प्लांट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। रविवार शाम को वह और उसका भाई अलग-अलग साइकिलों पर 152डी से होते हुए बनिया खेड़ा जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन आया और उसने उसके भाई की साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।