फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU players won medals in the wrestling competition.

Jind News: सीआरएसयू के खिलाड़ियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीते पदक

Thu, 22 Jan 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
CRSU players won medals in the wrestling competition.
21जेएनडी40: सीआरएसयू में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में हुआ। 70 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर संदीप कुमार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं 87 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीको-रोमन शैली में अंकित सिहाग ने रजत पदक हासिल किया। 86 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर नवदीप ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

वहीं, महिला व पुरुष एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने भी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी 2026 तक राजीव गांधी हेल्थ विश्वविद्यालय बेंगलुरु में आयोजित की गई। इसमें कुमारी गरिमा ने 400 मीटर बाधा दौड़ में तथा हैरी कुमार ने शॉट पुट स्पर्धा में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं से लौटने पर विश्वविद्यालय परिसर में विजेता व क्वालीफाई खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी ने खिलाड़ियों को मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed