फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CRSU beat CBLU Bhiwani by one turn and two points

Jind News: सीआरएसयू ने सीबीएलयू भिवानी को एक टर्न व दो प्वांइट से हराया

Wed, 04 Jan 2023 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
CRSU beat CBLU Bhiwani by one turn and two points
खेल प्रतियोगिता में दम दिखाती खिलाड़ी। - फोटो : Jind
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में चल रही अंतरमहिला उत्तर क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले हुए। इसमें चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने भिवानी की चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की टीम को एक टर्न व दो प्वाइंट से हराया।
विज्ञापन

उत्तर क्षेत्रीय अंतर महिला विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, जम्मू कश्मीर एवं उत्तराखंड के केंद्रीय राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय समेत 40 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। विश्वविद्यालय खेल परिषद के सचिव डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि कुल 40 विश्वविद्यालय उत्तर क्षेत्रीय अंतर महिला विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टॉप थ्री में बने रहे। इसमें एसएसजेयू अल्मोड़ा ने क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू-कश्मीर को 16-03 से हराया, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 11-6 से हराया, सीआरएसयू जींद ने सीबीएलयू भिवानी को 1 टर्न और 2 पॉइंट से हराया। बीपीएस खानपुर ने सीडीएलयू सिरसा को 1 टर्न और 10 पॉइंट से मात दिया। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने जीएनडीयू विश्वविद्यालय अमृतसर को 9-2 से हराया, एसएसजेयू अल्मोड़ा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 16-2 से हराया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी लग्न व मेहनत के साथ खेल रहे हैं। अपने-अपने विश्वविद्यालय को विजेता बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. जसवीर सुरा, डॉॅ. जगदीश बेनीवाल, डॉ.रणधीर, डॉ. सुशीला बैनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed