फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crowd in civil hospital, system failed

नागरिक अस्पताल में भीड़ फुल, व्यवस्था गुल

Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crowd in civil hospital, system failed
नागरिक अस्पताल के गाइनी वार्ड के आगे लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोग कोरोना से बेपरवाह और लापरवाही अपना रहे हैं। इलाज करवाने के लिए आने वाले की भीड़ पर अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था गुल नजर आ रही है। इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों को दूरी बनाकर खड़ा करने तथा मास्क लगाने की नसीहत देने वाला कोई नहीं होता है। लोग अपनी मनमर्जी से एक दूसरे से पहले नंबर लगवाने के चक्कर में भीड़ करके खड़े हो जाते हैं। ऐसे में कोरोना को रोकना मुश्किल लग रहा है। अस्पताल में सुरक्षा कर्मचारी तो हैं, लेकिन वे लोग भी यहां आए मरीजों को दूर-दूर खड़ा करने के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं। अस्पताल प्रशासन भी जैसा चल रहा है, चलने दो के नियम पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड नियमों के तहत हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा शारीरिक दूरी के नियम का भी लोगों को पालन करना है, लेकिन अस्पताल में आने वाले लोग इन सब नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। यहां आने वाले मरीज न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं। हर चिकित्सक के कमरे के बाहर हेल्पर तैनात होता है मगर वह मरीज के नाम की आवाज लगाने तक ही सीमित रहता है। ऐसे में अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है।
विज्ञापन

एक बार चलाया था बिना मास्क के चालान काटने का अभियान
अस्पताल प्रशासन ने लगभग दो महीने में दो दिन ही अस्पताल में बिना मास्क आने वाले लोगों का चालान काटने का अभियान चलाया था। इसमें केवल पांच-सात लोगों के ही चालान काटे गए थे। इसके बाद इसकी तरफ अस्पताल प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया और न ही किसी कर्मचारी की ड्यूटी मास्क चेक करने के लिए लगाई है। इस कारण लोग बिना मास्क के ही अस्पताल में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, लेकिन लोग नहीं मान रहे। उलटा कर्मचारियों के साथ विवाद हो जाते हैं। जब लोगों को मास्क या शारीरिक दूरी के लिए कहा जाता है तो लोग कर्मचारियों की ही शिकायत करने लगते हैं। फिर कर्मचारी लोगों से बार-बार मास्क लगाने व शारीरिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध करते रहते हैं।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed