फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crores spent, yet oxygen plant remains closed, patients rely on cylinders for survival

Jind News: करोड़ों खर्च, फिर भी बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट, सिलिंडरों के भरोसे मरीजों की सांस

Wed, 29 Jul 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Crores spent, yet oxygen plant remains closed, patients rely on cylinders for survival
फोटो 5 नरवाना। नागरिक अस्पताल नरवाना में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद।
नरवाना। कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन संकट से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में स्थापित किया गया ऑक्सीजन प्लांट चार साल से बंद पड़ा है। तकनीकी खराबी आने के बाद इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। इसके चलते करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई यह सुविधा अब तक उपयोग में नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर फिलहाल सिलिंडरों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। कोरोना काल में इस प्लांट को स्थापित करने का उद्देश्य आपात स्थिति में बाहरी आपूर्ति पर निर्भर न रहना पड़े लेकिन प्लांट खराब होने के बाद से अस्पताल की ऑक्सीजन व्यवस्था दोबारा सिलिंडरों पर ही निर्भर हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देशभर में ऑक्सीजन की भारी कमी सामने आई थी। इसी को देखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे। नरवाना नागरिक अस्पताल में भी प्लांट लगाया गया था लेकिन तकनीकी दिक्कत आने के बाद यह लंबे समय से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज मुकेश, विक्रम और अनिल ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द प्लांट की मरम्मत करवाकर इसे शुरू करना चाहिए ताकि मरीजों को समय पर और निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके।
सिलिंडरों से हो रही ऑक्सीजन आपूर्ति
ऑक्सीजन प्लांट बंद होने के बावजूद अस्पताल में फिलहाल जरूरतमंद मरीजों को सिलिंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी नहीं है लेकिन अस्पताल का अपना प्लांट शुरू होने से व्यवस्था अधिक सुरक्षित और बेहतर हो जाएगी।

वर्जन
बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत और उसे दोबारा चालू कराने की प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की तकनीकी टीम समय-समय पर निरीक्षण कर रही है। आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही प्लांट दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। -देवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article