फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth commits suicide by hanging with electric wire in Jind

जींद: बिजली के तार से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट, आठ पर केस दर्ज

Mon, 18 Oct 2021 01:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Oct 2021 01:42 AM IST
सार

जुलाना थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो को आधार बनाकर मृतक के पिता बलराज की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging with electric wire in Jind
मृतक अंकित (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद/जुलाना के गांव नंदगढ़ में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के राजकीय स्कूल में पेड़ पर बिजली के तार से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी धर्मबीर खर्ब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया।

विज्ञापन


पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है। जिसमें अवैध संबंधों के जिक्र के साथ कार्रवाई कराने की धमकी के बारे में कहा गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार मानते हुए मृतक के पिता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नंदगढ़ निवासी मृतक अंकित (21) ने जेब में मिले सुसाइड नोट और वीडियो में पांच लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वहीं परिजनों ने तीन और लोगों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो को आधार बनाकर मृतक के पिता बलराज की शिकायत पर राकेश, उसकी पत्नी टीना, पिता रामनिवास, मां संतोष, टीना की बहन पूजा, उसके भाई राजेश, गौतम और नीलम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: पुलिस को निहंगों की धमकी: अब और आत्मसमर्पण नहीं होगा, गिरफ्तार किया तो चारों को भी छुड़वा लेंगे

मृतक के पिता ने कहा, घर सेb40 हजार रुपये लेकर गया था
अंकित के पिता ने कहा कि उसके बेटे से राकेश की पत्नी व उसका परिवार जबरदस्ती पैसे की मांग कर रहा था। एक बार अंकित उनसे 40 हजार रुपये भी लेकर गया था, जो पैसे उसने राकेश के परिवार को दिए थे। अब राकेश की पत्नी उससे लगातार पैसे की मांग करते हुए उसको ब्लैकमेल कर रही थी। इसमें राकेश के पूरे परिवार का हाथ है। जिसके चलते उसके बेटे को घर भी नहीं आने दिया जा रहा था।


मृतक अंकित घर का था इकलौता बेटा
अंकित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हालांकि उसकी चार बहने भी हैं। अंकित पिछले दो वर्ष से गांव के ही राकेश के पास रहता था। राकेश और उसकी पत्नी के विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे। इसमें राकेश की पत्नी ने राकेश, उसके ससुर व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व ससुर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया हुआ है। 

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने युवक की जेब से सुसाइड नोट और वीडियो बरामद किया है। जिसमें आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए आरोप लगाए गए हैं और मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। फिलहाल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -समरजीत, जुलाना थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed