{"_id":"63276bf590368f1e424f0edf","slug":"youth-accused-of-raping-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: युवक पहचान और शादीशुदा होने की बात छिपाकर करता रहा गुमराह, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: युवक पहचान और शादीशुदा होने की बात छिपाकर करता रहा गुमराह, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
Mon, 19 Sep 2022 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:35 AM IST
सार
आरोप है कि युवक पहचान और शादीशुदा होने की बात छिपाकर गुमराह करता रहा। शादी के लिए दबाव डालने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। झज्जर जिले के रहने वाली महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के जींद शहर थाना इलाके में युवती को प्यार में फंसा शादी का झांसा देकर तीन साल यौन शोषण करने, जेवरात और नकदी कब्जे में रखने पर महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ यौन शोषण करने, धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मूलत: झज्जर जिला की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक रोड पर मकान लेकर किराये पर रह रही है। वर्ष 2019 में फोन पर उसकी बातचीत मोनू दहिया नाम के युवक से शुरू हो गई, जिसने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ रहने लगा। आरोपी वर्ष 2019 से अब तक लगातार उसका यौन शोषण करता आ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: CM मनोहर बोले- पंजाब हमें SYL का पानी दे तो इसका लाभ दिल्ली को ही होगा
विज्ञापन
आरोपी ने उससे रुपये तथा जेवरातों को भी ले लिया। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। यह बात उसने छिपाई रखी। आरोपी का असली नाम असलम है। जबकि आरोपी उसे मोनू दहिया बता कर उसे गुमराह करता रहा।
जांच अधिकारी एएसआई रीना देवी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर असलम उर्फ मोनू दहिया के खिलाफ यौन शोषण करने, धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।