{"_id":"64b644ae60761af3320b3145","slug":"young-man-hanged-himself-near-railway-line-in-jind-dead-body-found-hanging-on-neem-tree-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: रेलवे लाइन के पास युवक ने फंदा लगा दी जान, नीम के पड़े पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: रेलवे लाइन के पास युवक ने फंदा लगा दी जान, नीम के पड़े पर लटका मिला शव
Tue, 18 Jul 2023 01:22 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:22 PM IST
सार
जींद की कृष्णा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अमित आटो चलाने का काम करता था। वह नशे का आदी था। सोमवार की रात को अमित ने कोर्ट कॉम्पलैक्स के पीछे जींद-पानीपत रेलवे लाइन के पास रेलवे की जमीन में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के साथ फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद लघु सचिवालय के पीछे जींद-पानीपत रेलवे लाइन के पास एक युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कृष्णा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अमित आटो चलाने का काम करता था। वह नशे का आदी था। सोमवार की रात को अमित ने कोर्ट कॉम्पलैक्स के पीछे जींद-पानीपत रेलवे लाइन के पास रेलवे की जमीन में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के साथ फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। अलसुबह लोगों ने फांसी पर लटके देखा तो पुलिस को सूचित किया। राजकीय रेलवे पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और अमित को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। अमित की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई तथा मोबाइल फोन से उसकी मां को फोन कर बुलाया गया। बताया जा रहा ै कि अमित शराब समेत नशे का आदी था और इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन