फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man given job in Jind: 20 lakh rupees were grabbed in name of getting sub inspector in police

जींद में युवक को दिया नौकरी का झांसा: पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर हड़पे 20 लाख रुपये, केस दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 12:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jul 2023 12:26 PM IST
सार

सफीदों क्षेत्र के गांव अंटा निवासी राममेहर की पत्नी सुदेश ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी प्रेमचंद और उसकी पत्नी कविता साल 2018 से 2022 तक उनके मकान में किराए पर रहते थे, इस कारण उनके साथ जान-पहचान थी। उन्होंने बताया कि उनकी बड़े राजनीतिक लोगों के साथ  जान पहचान है।

विज्ञापन
Young man given job in Jind: 20 lakh rupees were grabbed in name of getting sub inspector in police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के सफीदों क्षेत्र में महिला के साथ हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सफीदों थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर बहादुरगढ़ के दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सफीदों क्षेत्र के गांव अंटा निवासी राममेहर की पत्नी सुदेश ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी प्रेमचंद और उसकी पत्नी कविता साल 2018 से 2022 तक उनके मकान में किराए पर रहते थे, इस कारण उनके साथ जान-पहचान थी। उन्होंने बताया कि उनकी बड़े राजनीतिक लोगों के साथ  जान पहचान है और वह उसे सरकारी नौकरी पर लगवा सकते हैं। इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


उसने विश्वास कर उसकी ननद पानीपत के कुटानी गांव निवासी जसवंती से बात की और अपने रिश्तेदार सुमित को हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगवाने के लिए बात की। 20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और उन्होंने सुमित को नौकरी पर लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये प्रेमचंद और उसकी पत्नी को दे दिए। प्रेमचंद ने परीक्षा होने के बाद उसका रोल नंबर और उत्तरपुस्तिका की कॉपी मांगी थी, जिस पर प्रेमचंद और उसकी पत्नी कविता को रोल नंबर और कॉपी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बात रिजल्ट आया लेकिन सुमित पेपर में पास नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रेमचंद से पैसे मांगे तो प्रेमचंद कुछ समय के बाद पैसे देने की बात कहता रहा और अभी तक उनके पैसे नहीं दिए हैं। प्रेमचंद और कविता ने उनके साथ  नौकरी लगवाने की एवज में धोखाधड़ी की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

युवती को गूगल से हेल्पलाइन नंबर ढूंढकर की कॉल और हो गई धोखाधड़ी की शिकार

 सफीदों की एक युवती ने व्हाट्सएप पर भेजे लिंक को क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 14 हजार रूपये गायब हो गए।  लिंक कोरियर सर्विस के नाम से था और युवती ने अपना कोरियर डिलीवर न होने पर गूगल से नंबर सर्च कर आरोपी के नंबर पर कॉल की थी। सफीदों शहर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली श्रेया ने बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। उसने एक ऑनलाइन एप्प के जरिए अपना कुछ सामान ऑडर किया था जो कि 6 दिसंबर 2022 को उसका कोरियर आया लेकिन उस पर मोबाइल नंबर गलत दर्ज होने के कारण नहीं तो उसके पास ओटीपी आया और न ही उसका कोरियर उसे मिला। उसने कई दिनों तक इंतजार के बाद गूगल से ब्ल्यू डार्ट कोरियर सर्विस के नाम से नंबर लिए और उन पर फोन किया तो वह नंबर स्विच ऑफ मिले।

कुछ देर बाद उसके पास दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल आया और उन्होंने कहा कि कोरियर कंपनी से ही बोल रहे हैं, जिस पर उसने बताया कि उसका कोरियर उसे नहीं मिला। कॉल करने वाले ने उसका व्हाट्सएप नंबर मांगा और इस पर लिंक भेजा। साथ ही कहा कि लिंक पर क्लिक करने के बाद उसके पास डिलीवरी ब्वाय की कॉल आएगी और उसे उसका कोरियर मिल जाएगा। उसने व्हाट्सएप पर भेजे लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 14 हजार रूपये कट गए। उसने बैंक में भी शिकायत दी और जींद साइबर थाना पुलिस को भी मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed