{"_id":"641ea2742f4faf4222053483","slug":"woman-who-came-to-rescue-of-laborers-after-drinking-alcohol-died-in-jind-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में शराब पीकर मजदूरों का झगड़ा: बीच-बचाव करने आई महिला की मौत, लठ मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में शराब पीकर मजदूरों का झगड़ा: बीच-बचाव करने आई महिला की मौत, लठ मारने का आरोप
Sat, 25 Mar 2023 12:57 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:57 PM IST
सार
जींद में अधेड़ उम्र मजदूर महिला की लठ मार कर हत्या का मामला सामने आया है। जहां गांव दरियावाला ईंट भट्ठा पर शराब पीकर झगड़ रहे मजदूरों के बीच बचाव करने पहुंची अधेड़ उम्र मजदूर महिला को लठ मार दिया।
विज्ञापन
Death in Custody (Demo Pic)
विस्तार
जींद के गांव दरियावाला ईंट भट्ठा पर शराब पीकर झगड़ रहे मजदूरों के बीच बचाव करने पहुंची अधेड़ उम्र मजदूर महिला की लठ मार कर हत्या कर दी गई। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर एक मजदूर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक मजदूर के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव चंडी जिला नालंदा बिहार निवासी सूद्धांत मांझी परिवार समेत गांव दरिया वाला ईंट भट्ठा पर ईट पाथने का कार्य करता है। जिसकी पड़ोस में झुग्गी डाल कर रह रहे मजदूर गांव मकसूदपुर जिला शाहजहांपुर बिहार निवासी उदय माझी से शराब पीकर कहासुनी हो गई। उदय माझी ने सुद्धांत मांझी को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिस पर सुद्धांत मोदी की पत्नी चिंता माझी 50 अपने पति को बचाने लगी, उसी दौरान उदय ने लाठी से चिंता माझी पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चिंता माझी को पहले सामान्य अस्पताल फिर आई रोहतक ले जाएगा। जहां पर बीती रात चिंता माझी की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के पति सूदांत मांझी की शिकायत पर मजदूर उदय मांझी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया की शराब पीकर मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।