{"_id":"639f1e6c44e0c946193e7764","slug":"woman-raped-on-the-pretext-of-marriage-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जागरण में साथ गाने-बजाने का करते थे काम, गर्भपात कराने का भी आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, जागरण में साथ गाने-बजाने का करते थे काम, गर्भपात कराने का भी आरोप
Sun, 18 Dec 2022 07:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:36 PM IST
सार
युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के जींद में नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाने, दुष्कर्म कर गर्भवती करने, गर्भपात करवाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि यह जीरो एफआईआर रोहतक जिला से महिला पुलिस थाना जींद में आया है।
रोहतक जिला क्षेत्र के एक शहर की 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर 2021 को उनके घर के पास जागरण में खापड़ गांव निवासी आरोपी सुशील आया हुआ था जो कि जागरण में गाने-बजाने का काम करता है। उसकी भी इच्छा थी कि वह भी जागरण में भजन कीर्तन करे। इसी बात को लेकर उसके परिजनों ने सुशील से मुलाकात की और उसे भी भजन कीर्तन में ले जाने को कहा।
इस पर वह दोनों जागरण में जाने लगे। एक दिन सुशील उसे उचाना में उसके कार्यालय पर ले गया और उसे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। फिर वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और उसका गर्भपात भी करवा दिया। जब उसे शादी करने को कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई राजेश देवी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, गर्भपात करवाने, धमकी देने के आरोप में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।