फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman commits suicide by shooting herself in Jind of Haryana

Jind: महिला ने खुद को  बाथरूम में बंद कर मारी गोली, मौत, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Sun, 21 Aug 2022 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 09:48 PM IST
सार

जींद के सेक्टर-11 में रविवार को सुबह आठ बजे की घटना है। मायना निवासी मृतका के परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफग केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Woman commits suicide by shooting herself in Jind of  Haryana
नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद शहर के सेक्टर-11 में रविवार को सुबह आठ बजे बाथरूम में अपने आपको बंद करके एक महिला ने अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिवाल्वर महिला का खुद का था और बाथरूम का अंदर से दरवाजा बंद था। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति अमित, ससुर राजेंद्र, सास कमला के खिलाफ  आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


बच्चों को लेकर स्टेडियम में गया हुआ था मृतका का पति
पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंभेवा हाल आबाद सेक्टर-11 निवासी अमित की पत्नी 31 वर्षीय मीनू रविवार सुबह बाथरूम में मृत पाई गई। मीनू के माथे में गोली लगी हुई थी और बाथरूम अंदर से बंद था। नजदीक ही उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। घटना के दौरान मीनू का पति अमित बच्चों को लेकर स्टेडियम में गया हुआ था। वापस लौटने के बाद घटना की आशंका हुई और घटना के बारे में मृतका के मायका पक्ष तथा सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत करवाया।  
विज्ञापन


मृतका के परिजनों का आरोप-मीनू ने परेशानी के चलते उठाया यह कदम
सूचना मिलते ही डीएसपी जोगेंद्र फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। मृतका के पिता रोहतक जिले के गांव मायना निवासी जयभगवान ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी लगभग 13 साल पहले अमित के साथ हुई थी। अमित तथा उसके परिजन मीनू को परेशान करते थे। बार-बार परेशान करने के चलते मीनू ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने ससुरालजनों के खिलाफ शिकायत दी है। उसके आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। -बलजीत सिंह, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed