फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two miscreants were shot in police encounter in Jind, both accused of killing sarpanch of Kabrachha village

Jind: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, दोनों पर काब्रच्छा गांव के सरपंच की हत्या के आरोप

Fri, 07 Jul 2023 03:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Jul 2023 03:17 PM IST
सार

जींद पुलिस गुरुवार से ही सरपंच के हत्या आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को पता चला कि सरपंच के हत्या आरोपी बुलकेश व नवदीप कहसून गांव के पास छिपे हुए हैं। उचाना व सीआईए पुलिस की टीम जब आरोपियों के पास पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस की तरफ फायर कर दिए।

विज्ञापन
Two miscreants were shot in police encounter in Jind, both accused of killing sarpanch of Kabrachha village
सरपंच की हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव काब्रच्छा के सरपंच मनीष की हत्या के आरोपियों का पीछा कर रही जींद पुलिस की बदमाशों से शुक्रवार दोपहर को 12 बजे मुठभेड़ हो गई। इसमें सरपंच की हत्या के दो आरोपी गांव काब्रच्छा निवासी नवदीप और बुलकेश के पांव में गोली लगी है। दोनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


काब्रच्छा गांव के हैं दोनों ही युवक
पुलिस वीरवार से ही सरपंच के हत्या आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को पता चला कि सरपंच के हत्या आरोपी बुलकेश व नवदीप कहसून गांव के पास छिपे हुए हैं। उचाना व सीआईए पुलिस की टीम जब आरोपियों के पास पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस की तरफ फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किए।
विज्ञापन


मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पांव में गोली लगी
इसमें आरोपी बुलकेश व नवदीप के पांव में गोली लगी और दोनों वहीं गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू किया और नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पांव में गोली लगी है। फिलहाल दोनों ठीक हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed