फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three died in separate accidents in Jind, bike collided with cattle and one person hit by roadways

जींद में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत: बाइक गोवंश से टकराई, एक जगह रोडवेज की चपेट में आया व्यक्ति

Wed, 05 Apr 2023 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Apr 2023 11:47 AM IST
सार

जींद में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक जगह पर बाइक सड़क पर खड़े गोवंश से जा टकराई जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दूसरी जगह पर रोडवेज की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three died in separate accidents in Jind, bike collided with cattle and one person hit by roadways
accident demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद में बड़ा बीड़ वन में बीती रात बाइक सड़क पर खड़े गोवंश से जा टकराई जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव राजपुरा कुलदीप तथा उसके दो साथी मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर शहर से वाया बड़ा बीड वन से घर वापस लौट रहे थे। बीड में सड़क पर खड़ी गोवंश से उनकी बाइक जा टकराई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
राहगीरों ने तीनों को समान अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर एक घायल की और उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना के जांच अधिकारी भगवत दयाल ने बताया कि मंगलवार रात को बड़ा बीड वन में गोवंश से बाइक टकरा गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

जींद में गांव चुहड़पुर बस अड्डे के निकट जींद कैथल मार्ग पर हांसी से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव चुहड़पुर निवासी प्रमोद 32 बुधवार सुबह खेतों की तरफ जा रहा था! उसी दौरान जींद से चंडीगढ़ की तरफ जा रही हांसी सब डिपो की रोडवेज बस में प्रमोद को चपेट में ले लिया और उसके ऊपर से निकल गई, जिसमें प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके से बस चालक व परिचालक फरार
घटना को अंजाम देकर चालक व परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए, घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed