फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   teacher died in accident

सैर के लिए निकले प्राध्यापक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 05 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 05 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
teacher died in accident

शहर के भिवानी रोड पर वीरवार देर शाम सैर करने के लिए निकले प्राध्यापक को कार ने टक्कर मार दी। इससे प्राध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


शहर की बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी प्रदीप गांव खांडा खेड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत था। वीरवार शाम को सैर करने के लिए घर से निकला था। जब वह हांसी रोड की तरफ से निकल रहा था तो इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed