{"_id":"64305450383394bd0c076472","slug":"sarpanch-of-village-gangoli-suspended-for-contesting-elections-on-fake-10th-mark-sheet-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: 10वीं की फर्जी अंकतालिका पर चुनाव लड़ने वाले गांगोली के सरपंच सस्पेंड, बहुमत वाले पंच को मिलेगा चार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: 10वीं की फर्जी अंकतालिका पर चुनाव लड़ने वाले गांगोली के सरपंच सस्पेंड, बहुमत वाले पंच को मिलेगा चार्ज
Fri, 07 Apr 2023 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:05 PM IST
सार
सरपंच का चार्ज बहुमत वाले पंच को दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद से अंकतालिका जारी की गई है। जो जांच में फर्जी पाई गई। डीसी ने मामले की जांच सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान को सौंपी थी।
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में दसवीं कक्षा की फर्जी अंकतालिका पर चुनाव लड़कर जीतने वाले गांगोली गांव के सरपंच कृष्ण को डीसी डॉ. मनोज कुमार ने वीरवार को सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान ने जांच की थी, जिसमें सरपंच की अंकतालिका फर्जी पाई गई थी। अब गांव में सरपंच का कार्यभार बहुमत वाले पंच को दिया जाएगा।
विज्ञापन
कृष्ण के खिलाफ गांव के ही उनके प्रतिद्वंद्वी रहे महेंद्र मलिक ने डीसी को चुनाव के बाद शिकायत दी थी। डीसी ने मामले की जांच सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान को सौंपी थी। एसडीएम ने जांच में पाया कि कृष्ण कुमार की अंकतालिका उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद से जारी की गई है, जो जांच में फर्जी पाई गई। इसके बाद एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंप दी थी।
विज्ञापन
डीसी ने दो महीने पहले सरपंच कृष्ण को नोटिस जारी करके जवाब देने के लिए कहा था। सरपंच ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर अपना पक्ष रखा था। इसके बाद डीसी ने कृष्ण कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
साथ ही आदेश दिया कि बहुमत रखने वाले पंच को सरपंच का चार्ज दिया जाए और ग्राम सचिव व बीडीपीओ पंचायत का सारा रिकॉर्ड निलंबित सरपंच से ले लें। जिले के 13 गांवों के सरपंचों के खिलाफ प्रशासन को शिकायत मिली थी। इनमें से फिलहाल कृष्ण के खिलाफ ही जांच रिपोर्ट जारी की गई है। अन्य सरपंचों की भी जांच चल रही है।