फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   relatives did road jam in death case of Kamal Satia in Jind

Jind: कमल सेतिया की मौत का मामला, परिजनों ने पटियाला चौक पर युवक का शव रखकर लगाया जाम

Sat, 19 Nov 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 10:52 PM IST
सार

जाम लगने से 3 घंटे यातायात बाधित रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर नगराधीश ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने फाइनेंसर और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। हकीकत नगर में फाइनेंसर और दो अन्य ने युवक से मारपीट की थी।

विज्ञापन
relatives did road jam in death case of  Kamal Satia in Jind
पटियाला चौक पर शव रखकर जाम लगाए मृतक के परिजन। मृतक के परिजनों से बातचीत करते नगराधीश अमित कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में मारपीट में घायल युवक कमल सेतिया की शुक्रवार को हुई मौत मामले में परिजनों ने शनिवार को शहर के पटियाला चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। आरोप है कि उधार के पैसे नहीं देने पर फाइनेंसर ने दो लोगों के साथ मिलकर शुक्रवार को युवक की पिटाई करने के बाद मोपेड चीन ली थी।

विज्ञापन


जाम की सूचना पर एएसपी अर्श कुमार, नगराधीश अमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। अधिकारियों ने कहा कि मृतक परिजनों की जो भी मांगे हैं वे सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। मामले में पुलिस ने फाइनेंसर और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार की सुबह मृतक कमल सेतिया के शव का नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। वहां मौजूद नाराज परिजनों से शव लेने से मना कर दिया। परिजन शव लेकर पटियाला चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि आरोपी फाइनेंसर को गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए। इससे पहले पुलिस ने रात को ही एक फाइनेंसर अजय के खिलाफ हत्या सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के हकीकत नगर निवासी पंकज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह किराना की दुकान चलाता है। पिछले काफी समय से उसकी मौसी का लड़का फतेहाबाद निवासी कमल सेतिया (36) उनके साथ ही रह रहा है और मोपेड पर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। कमल ने खटकड़ गांव निवासी फाइनेंसर अजय से कुछ रुपये उधार लिए थे।

इन रुपयों की एवज में कमल प्रति महीना राशि चुका रहा था। 17 नवंबर को अजय और तीन अन्य युवक आए और उसके भाई कमल से सारे रुपये वापस करने की बात कही, जिस पर कमल ने अजय को थोड़ा समय और देने की बात कही। इस पर अजय ने धमकी दी थी कि रुपये नहीं चुकाए तो उसे बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

शुक्रवार शाम को कमल भागता हुआ उसके पास आया और कहा कि अजय और तीन लड़के उसका पीछा करते हुए आ रहे हैं और उसे जान से मारना चाहते हैं। बाद में अजय और अन्य लड़कों ने कमल के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें कमल नीचे गिर गया। घटना को अंजाम देकर तीनों मौके से बाइक पर फरार हो गए।

वे अपने जानकार रजत की मदद से कमल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंकज की शिकायत पर फाइनेंसर अजय सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

तीन घंटे जाम में फंसे रहे वाहन
मृतक कमल के परिजनों की ओर से  पटियाला चौक पर जाम लगाने से चारों तरफ से आने वाले वाहनों का आवागमन बंद हो गया। रेलवे स्टेशन की तरफ से रेल यात्रियों को लेकर आने वाले ज्यादातर ऑटो और ई-रिक्शा जाम में फंस गए। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नरवाना और कैथल, बरवाला, हांसी, हिसार की तरफ से आने वाली बसों को भी वहां कई देर तक खड़ा करना पड़ा। तीन घंटे के लिए शहर से रेलवे स्टेशन पूरी तरह से कट गया था, क्योंकि आने-जाने के लिए एकमात्र पटियाला चौक होकर यही रास्ता जाता है। 

50 लाख रुपये की सहायता, एक सदस्य को नौकरी देने की मांग
पटियाला चौक पर जाम लगा रहे मृतक के परिजनों ने सरकार और प्रशासन के समक्ष 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। इसके अलावा एक सदस्य को नौकरी दी जाए तथा मृतक के परिवार को सुरक्षा दी जाए। इस पर नगराधीश अमित कुमार ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा जो उनकी मांगें हैं वह सरकार के पास भेज दी जाएगी। यह आश्वासन मिलने के बाद मृतक के परिजन सहमत हो गए और उन्होंने जाम खोल दिया। वह शव को अपने घर ले गए। लगभग तीन घंटे लगे जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के खुलने और अंतिम संस्कार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। मृतक कमल ने फाइनेंसर अजय से 20 हजार रुपये की राशि ली थी जो कि 70 हजार पहुंच गई थी।


मृतक के मौसेरे भाई की शिकायत पर फाइनेंसर सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें छापा  मार रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विरेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed