{"_id":"62a0d14bb849194dd1091d8c","slug":"registry-clerk-arrested-for-bribe-in-lieu-of-release-of-blood-relation-deed-in-uchana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: ब्लड रिलेशन डिड रिलीज के एवज में दो हजार रुपये लेता रजिस्टरी क्लर्क काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: ब्लड रिलेशन डिड रिलीज के एवज में दो हजार रुपये लेता रजिस्टरी क्लर्क काबू
Wed, 08 Jun 2022 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:11 PM IST
सार
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी कमल जीत ने बताया कि डिड रिलीज करने के एवज में रिश्वत की डिमांड की गई थी। टीम ने रजिस्टरी क्लर्क को रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के उचाना में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने ब्लड रिलेशन डिड रिलीज करने के एवज में दो हजार रुपये रिश्वत लेते उचाना तहसील के रजिस्टरी क्लर्क को रंगे हाथों काबू किया है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव दुर्जनपुर निवासी सोनू ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि उनकी जमीन बुआ के हिस्से में गई हुई थी। उस जमीन को उनकी बुआ द्वारा उसके पिता बलबीर और ताऊ मंगत को ट्रांसफर की जानी है। डिड रिलीज करने के एवज में रजिस्टरी क्लर्क राजीव दो हजार रुपये डिमांड कर रहा है और पिछले काफी समय से डिड रिलीज को अटकाए हुए है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई बलजीत, एएसआई कमल जीत, हवलदार कृष्ण, सिपाही संजय व कुलदीप को शामिल किया गया, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नरवाना जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करवा व पाउडर लगाकर शिकायतकर्ता को 500-500 के चार नोट थमा दिए। संपर्क साधने पर रजिस्टरी क्लर्क राजीव ने शिकायतकर्ता को कार्यालय में बुला लिया। रिश्वत राशि थमाए जाने के बाद इशारा मिलते ही टीम ने रजिस्टरी क्लर्क को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब से रिश्वत राशि बरामद हो गई। हाथ धुलवाने पर लाल हो गए।
स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने सोनू की शिकायत पर रजिस्टरी क्लर्क राजीव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी कमल जीत ने बताया कि डिड रिलीज करने के एवज में रिश्वत की डिमांड की गई थी। टीम ने रजिस्टरी क्लर्क को रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।