{"_id":"8f60c590685b1f3fe6661150310be6c6","slug":"rape-hindi-news-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुराचार
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर की एक कालोनी में नाबालिग लड़की का अपहरण करके सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज किया है।
सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को वह अपने घर से कुछ दूरी पर खड़ी हुई थी। इसी दौरान सिंघलपूरा कालोनी निवासी अक्षय, हरिओम, बलजीत, विक्रम, बिंटू वहां पर पहुंचे और उसे जबरदस्ती उठाकर पास के खेत में ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन
परिजनों ने जब काफी देर तक लड़की के घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। आरोपी उसे खेतों में ही छोड़कर फरार हो गए। बाद में लड़की ने घर पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजन लड़की को लेकर सफीदों थाना पहुंचे। जहां पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की शिकायत पर सिंघलपूरा कालोनी सफीदों निवासी अक्षय, हरिओम, बलजीत, विक्रम, बिंटू के खिलाफ अपहरण करके सामूहिक दुराचार करने का मामला दर्ज किया है।
सफीदों थाना के कार्यकारी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि लड़की ने अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुराचार के आरोप लगाए हैं। लड़की के बयान दर्ज करके पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।