{"_id":"bd7d9a4b6259d9a611adfbc6d02dac23","slug":"rape-case-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला सहित चार पर दुराचार का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक महिला सहित चार पर दुराचार का केस
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 नवंबर को लापता हुई लड़की को पुलिस ने हांसी से बरामद कर लिया है। लड़की ने तीन लोगों पर जबरदस्ती बंधक बनाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
27 नवंबर को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई और अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण किया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि लापता लड़की हांसी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हांसी निवासी धर्मबीर के मकान पर छापेमारी की। जहां से लड़की को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 27 नवंबर को हांसी निवासी नीलम अपने मायका गांव बिटानी आई हुई थी। जहां पर उसने अपने पति धर्मबीर के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती हांसी ले गए। जहां पर पहले नीलम के पति धर्मबीर ने फिर धर्मबीर के साथ मिलकर दो अन्य युवकों से दुराचार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की की शिकायत पर हांसी निवासी नीलम, उसके पति धर्मबीर को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ दुराचार, बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि पुलिस ने महिला नीलम उसके पति धर्मबीर व दो अन्य के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।