{"_id":"63f652dd2ae046cf200472bd","slug":"rajasthan-police-reached-jind-in-house-accused-of-junaid-nasir-murder-case-vikas-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद-नासिर हत्याकांड: जींद से जुड़े तार, आरोपी के घर पहुंची पुलिस, मां बोली- बेटे ने अपराध किया है तो सजा मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जुनैद-नासिर हत्याकांड: जींद से जुड़े तार, आरोपी के घर पहुंची पुलिस, मां बोली- बेटे ने अपराध किया है तो सजा मिले
Wed, 22 Feb 2023 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:08 PM IST
सार
आरोपी की मां बोलीं कि मेरे बेटे ने अपराध किया है तो सजा मिले। हत्याकांड में शामिल सफीदों रोड निवासी विकास के घर राजस्थान पुलिस ने दबिश दी। वहां से फरार होने पर उसकी तलाश में गोशाला पहुंची पुलिस ने गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
दो भाईयों को जिंदा जलाए जाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में राजस्थान के जुनैद व नासिर हत्याकांड के तार जींद से जुड़ गए हैं। जिन आठ आरोपियों की पहचान हुई है, उनमें जींद के सफीदों निवासी विकास भी शामिल है। वहीं विकास की मां बोहती देवी ने कहा कि उसके बेटे ने यदि अपराध किया है तो उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
कैथल रोड पर अमरहेड़ी गांव के पास एक सोमनाथ गोशाला है। विकास व उसके अन्य साथी विकलांग गायों को यहां रखते हैं। यहां पर इन गायों का इलाज किया जाता है। राजस्थान पुलिस दोपहर को 3 बजे के आसपास विकास की तलाश में जींद पहुंची। पहले पुलिस विकास के घर सफीदों रोड पर गई, लेकिन विकास उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन
यहां उसकी मां बोहती देवी मिलीं। इसके बाद पुलिस कैथल रोड स्थित सोमनाथ गोशाला पहुंची। यहां पर पुलिस को स्कॉर्पियो गाड़ी मिली। यह वही गाड़ी थी, जिसमें जुनैद व नासिर को पीटा गया और राजस्थान से भिवानी तक लाया गया। राजस्थान पुलिस को गाड़ी की सीट पर खून के दाग भी मिले हैं। एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि विकास की तलाश में राजस्थान पुलिस जींद आई थी।
विज्ञापन
पुलिस को यहां गोशाला से गाड़ी बरामद हुई है। जींद पुलिस भी विकास की तलाश कर रही है। विकास के अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले की कार्रवाई राजस्थान पुलिस कर रही है।