फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   punjab roadways will stoped if they dont give water

पंजाब ने पानी नहीं दिया तो एक मई से पंजाब की बसों को नो इंट्री

Mon, 11 Apr 2016 12:08 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Mon, 11 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. पवनजीत बनवाला ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक मई तक हरियाणा को एसवाइएल का पानी नहीं दिया तो पंजाब की बसों को हरियाणा में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा के साथ पंजाब का संपर्क दिल्ली से भी तोड़ दिया जाएगा। डॉ पवनजीत बनवाला रविवार को छोटूराम पार्क में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रवैया तानाशाह है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान बनवाला ने कहा कि चंद राजनीति नेता दुकानदारी चलाने के लिए प्रचार में जुटे हैं कि जाटों ने आरक्षण गन प्वाइंट पर लिया है, लेकिन पूरे आंदोलन में जाटों को ही गन प्वाइंट पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरक्षण जाटों का अधिकार था। बैठक के दौरान महासभा के पदाधिकारियों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, डीजे पर प्रतिबंध, नशाखोरी व रात्रि विवाह पर प्रतिबंध आदि सामाजिक बुराईयों को लेकर अभियान चलाने का फैसला लिया।


इस अवसर पर मई माह में सर्वखाप सर्वजातीय बौद्धिक महापंचायत का आयोजन करने का निर्णय लिया। बैठक में जाजनपुर के सरपंच कृष श्योकंद, वेदपाल बनवाला, सुरेश सिवाहा, चतरसिंह मोर, राजेंद्र मोर, एडवोकेट देवा सिंह, एडवोकेट देवेंद्र सांगवान, ईश्वर श्योकंद, संदीप, कपूर सिंह लोधर, विकास नैन, रामपाल मोर, हरपाल सजूमा, धर्मपाल ठेकेदार, बनी सिंह नैन, वेदपाल, सुरेश श्योकंद मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed