फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   note bandal, no ganza, jind

साहब! बैग में गांजा नहीं नोटों के बंडल थे

Sat, 19 Nov 2016 12:00 AM IST
jind
jind Updated Sat, 19 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
note bandal, no ganza, jind
पुलिस से जांच की मांग करते हुए ग्रामीण। - फोटो : bureau
पुलिस के तलाशी अभियान में जुलाना से वीरवार को 15 किलो गांजा पकड़ने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दो प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि इस मामले में जब पुलिस ने कार्रवाई की तो वह मौके पर थे। जो बैग पुलिस ने बरामद किए उनमें नोटों के बंडल थे न कि गांजा। शुक्रवार को संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों ने नारेबाजी की और थाने में पहुंच जांच की मांग की। मौके पर पहुंचे एएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। इसके बावजूद लोगों ने आईजी और एसपी को शिकायत दी है। उधर आईजी ने दावा किया है कि मामले में नोट नहीं मिले हैं, बल्कि उड़ीसा से ही पुलिस आरोपियों को ट्रेस कर रही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को दोपहर बाद पुलिस ने जुलाना में एक क्रूजर की तलाशी ली थी। पुलिस को क्रूजर से बैग मिले। बैग में पुलिस ने गांजा होने की बात कही, लेकिन लोग दावा कर रहे हैं कि बैगों में 500 और 1000 रुपये के नोट थे। मामले में शुक्रवार को कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों ने एसपी और आईजी को शिकायत दी। जुलाना के लोग पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम करने की तैयारी कर रहे थे। आईजी ने फोन पर लोगों को आश्वासन दिया कि टीम बनाकर मामले की जांच करवाएंगे। आईजी के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। कस्बे के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने नोटों की गड्डियों से भरा बैग बरामद किया गया था। लेकिन जब खुलासा किया तो पुलिस ने बैग में 15 किलो गांजा होने की बात कही।
विज्ञापन


500-1000 की गड्डियों से भरे थे बैग
वीरवार को जुलाना में बुढ़ाखेड़ा लाठर रोड पर जींद-रोहतक मार्ग पर जब क्रूजर आई तो सीआईए स्टाफ ने तलाशी ली। क्रूजर में बैग पुलिस को मिले थे जो 500 और 1000 रुपये के नोटों से भरे थे। सुबह न्यूज पेपर में खबर देखी तो पुलिस ने रुपये की जगह गांजा दिखा रखा था जबकि बैग में करोड़ों रुपये थे। - भूपेंद्र, लजवाना कलां निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटों का बैग कैसे बन गया गांजा : अजीत
पुलिस जब क्रूजर गाड़ी की तलाशी ले रही थी तो पुलिस को बैगों में रुपये मिले थे। पुलिस क्रूजर को अपने कब्जे में लेकर जींद की तरफ चले गए थे। जुलाना से जींद तक रुपये की जगह पुलिस ने गांजा दिखा रही है। - अजीत, बूढ़ाखेड़ा लाठर निवासी


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा जींद में लाया जा रहा है। इस मामले को ट्रेस करते हुए जुलाना में गांजा को पकड़ लिया। बैग में 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। अगर कोई इस मामले में बोलने के लिए आगे आता है कि बैग में गांजा नहीं था नोट थे जो पुलिस मामले की जांच करेगी। - वसीम अकरम, एएसपी जींद।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed