फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nidana, quarrel at a meeting, panchayat, jind news

निडाना में पंचायत की मीटिंग में झगड़ा

Tue, 10 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Tue, 10 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nidana, quarrel at a meeting, panchayat, jind news
फटा हुआ कार्रवाई रजिस्टर दिखाते सरपंच पिंकी देवी। - फोटो : jind
निडाना गांव में सोमवार को पंचायत की आम सभा के दौरान झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पूर्व सरपंच ने सरपंच के पति के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग कई पंचों को साथ लेकर सरपंच पिंकी देवी के नेतृत्व में डीसी विनय सिंह से मिले। सरपंच पिंकी देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर गांव की मुख्य चौपाल में ग्राम सभा की आम बैठक चल रही थी। इसी दौरान गांव के एक पूर्व सरपंच भी वहां पहुंचे। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने पिंकी देवी के पति को एक तरफ ले जाकर कुछ कहा। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। तैश में आकर आरोपी ने सरपंच के पति पर लाठियों से वार करना शुरू कर दिया। सरपंच के अनुसार, जिस समय पूर्व सरपंच पंचायत में आया, कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। उन्होंने अपनी मांग भी एजेंडा में डलवाने की कही। इस पर गांव के लोगों ने इसकी सहमति भी दे दी थी, लेकिन पूर्व सरपंच ने सरपंच और उसके पति के बारे में जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। इसी कारण विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


फाड़ दिया कार्रवाई रजिस्टर
सरपंच पिंकी देवी ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच ने कार्रवाई रजिस्टर छीनने का प्रयास किया। इस दौरान रजिस्टर भी फट गया। इसकी शिकायत भी डीसी को दी गई है।

जांच कर रही है पुलिस
मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पीड़ित की एमएलआर की कॉपी हासिल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रामनिवास, जुलाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed