फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murder in Jind: blood soaked body was found in fields

Murder in Jind: खेतों में खून से लथपथ मिला शव, सुबह घर से घूमने के लिए निकला था युवक

Sat, 08 Apr 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Apr 2023 02:50 PM IST
सार

जींद में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुदकैन गांव के खेतों में युवक का शव मिला है। साथ ही बताया जा रहा है कि युवक सुबह घूमने के लिए घर निकला था।

विज्ञापन
Murder in Jind: blood soaked body was found in fields
demo pic

विस्तार

जींद के गांव सुदकैन कलां में सुबह खेतों में एक युवक का शव खून से लथपथ मिला। युवक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। शव देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
गांव सुदकैन निवासी 31 वर्षीय अमित सुबह चार बजे घर से खेतों में घूमने के लिए निकला था। वह प्रतिदिन सुबह चार बजे उठकर जाता था। वह शनिवार सुबह ही घर से उठकर खतों में घूमने के लिए निकल गया। मृतक अमित के पिता अजीत ने बताया कि उसके पास गांव के ही अन्य लोगों का फोन आया कि उसके बेटे का शव खेतों में खून से लथपथ पड़ा है।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की
उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने अजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलघर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

जींद के जुलाना के जल घर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जुलाना के वार्ड दो निवासी 12 वर्षीय लड़के की जल घर में डूबने से मौत हो हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने पानी में छलांग लगाकर बच्चे को ढूंढ निकाला और जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed