फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Municipal council clerk caught taking bribe in Jind

जींद: नगर परिषद का क्लर्क पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई

Fri, 10 Jun 2022 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 08:34 PM IST
सार

क्लर्क प्रॉपर्टी आईडी बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। पांच हजार रुपये पहले ही ले चुका था। विजिलेंस ने डीसी कार्यालय के सामने पार्क में जाल बिछाया था।

विज्ञापन
Municipal council clerk caught taking bribe in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के जींद में नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी बनाने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते क्लर्क को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मंडी सैनियान (हांसी) निवासी अजय ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि उसे नगर परिषद जींद में प्रॉपर्टी आईडी बनवानी थी। इसके लिए नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी एवं टैक्स क्लर्क नरेश ने 10 हजार रुपये मांगे थे। पांच हजार रुपये उसे पहले दे दिए गए थे, जबकि पांच हजार रुपये की ओर मांग कर रहा था।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। जिसमें एसआई बलजीत, अनिल, एएसआई कमलजीत, सिपाही कुलदीप को शामिल रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर काडा के एक्सईएन सौरभ गर्ग को नियुक्त किया गया। छापामार टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर करवाकर पाउडर लगाकर 500-500 के दस नोट शिकायतकर्ता को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क साधने पर प्रॉपर्टी आईडी एवं टैक्स क्लर्क नरेश ने शिकायतकर्ता को डीसी कार्यालय के सामने पार्क में बुला लिया। जैसे ही नरेश को रिश्वत राशि दी तो इशारा मिलते ही छापामार टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब से रिश्वत राशि बरामद हो गई। हाथ धुलवाने पर उनका रंग लाल हो गया।


स्टेट विजीलेंस ब्यूरो ने अजय की शिकायत पर  क्लर्क नरेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी। स्टेट विजीलेंस ब्यूरो के डीएसपी कमलजीत ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी बनाने की एवज में पांच हजार की रिश्वत लेते क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल क्लर्क से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed