{"_id":"63007bac10ee1b681b3161f3","slug":"man-tried-to-commit-suicide-after-being-blackmailed-by-girl-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: सोशल मीडिया पर बनी दोस्त ने दी दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी, आहत युवक ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: सोशल मीडिया पर बनी दोस्त ने दी दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी, आहत युवक ने निगला जहर
Sat, 20 Aug 2022 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:45 AM IST
सार
गांव उझाना निवासी 28 वर्षीय दीपक ने शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालात के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे उचाना के निजी अस्पताल लाए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांव उझाना के युवक ने युवती द्वारा दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने व ब्लैकमेल करने से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को उचाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गढ़ी थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर युवती के खिलाफ ब्लैकमेल करने, राशि ऐंठने का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव उझाना निवासी 28 वर्षीय दीपक ने शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालात के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे उचाना के निजी अस्पताल लाए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह प्लम्बर का कार्य करता है। चार माह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान गीता चौहान नाम की युवती से हुई। इसके बाद फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। गीता ने उससे 50 हजार रुपये उधार मांगे। इस पर वह हिसार बस अड्डे पर गीता को राशि दे आया। बाद में गीता ने फोन कर उससे पांच लाख रुपये देने के लिए कहा। जब उसने रुपये न होने की बात कही तो गीता ने उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इससे खफा होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गढ़ी थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर गीता चौहान के खिलाफ ब्लैकमेल कर राशि ऐंठने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गढ़ी थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। युवती द्वारा ब्लैकमेल व धमकी दिए जाने से खफा होकर युवक ने यह कदम उठाया है। फिलहाल युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन