{"_id":"63c66dad6cffed21f17bbc8b","slug":"man-killed-in-jind-by-hitting-him-on-the-head-with-a-stick-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद में खाना बना रहे ताऊ की भतीजे ने सिर पर डंडे से वार कर की हत्या, वारदात कर हो गया फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: जींद में खाना बना रहे ताऊ की भतीजे ने सिर पर डंडे से वार कर की हत्या, वारदात कर हो गया फरार
Tue, 17 Jan 2023 03:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 17 Jan 2023 03:13 PM IST
सार
अलेवा थाना पुलिस ने भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस तथा मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जींद में खाना बना रहे ताऊ की भतीजे ने सिर पर डंडे से वार कर की हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में दुड़ाना गांव में सोमवार देर रात खाना बना रहे ताऊ के सिर पर ताबड़तोड़ डंडे से हमला कर भतीजे ने मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुड़ाना निवासी 45 वर्षीय साहब सिंह सोमवार देर शाम को कैथल से आए अपने भतीजे अजय के साथ खाना बना रहा था, तभी अचानक अजय ने वहां रखे डंडे से साहब सिंह के सिर पर कई वार कर दिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस तथा मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई पालाराम ने बताया कि वह खुद जींद राम कॉलोनी में रहता है जबकि साहब सिंह तथा उसकी मां सुनहरी गांव दुड़ाना में ही रह रही है। उसका तीसरा भाई राजसिंह अपने बच्चों के साथ कैथल में रहता है।
विज्ञापन
मां सुनहरी के आंखों के इलाज के लिए जींद आई हुई है जबकि साहब सिंह के पास उनका भतीजा राजसिंह का लड़का अजय आया हुआ था। खाना बनाने के दौरान दोनों की कहासुनी हो गई और अजय ने अपने ताऊ साहब सिंह पर डंडे से वार कर हत्या कर दी।
अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि पुलिस ने नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के बड़े भाई पालाराम की शिकायत पर उनके भतीजे अजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।