फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Liquor salesman attacked with knives in Jind

जींद में शराब ठेके के सेल्समैन पर हमला: बदमाशों ने चाकुओं से किए वार, 10 हजार रुपये की नकदी लूटी

Fri, 10 Mar 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Mar 2023 11:19 AM IST
सार

जींद में शराब ठेके के सेल्समैन पर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में त को लगभग साढ़े आठ बजे शराब ठेके पर दो युवक आए। उन्होंने कहा कि छह देसी शराब की बोतल दे दो और इसे पेटी में डालकर दे देना।

विज्ञापन
Liquor salesman attacked with knives in Jind
मर्डर डेमो पिक

विस्तार

जींद के गांव पिंडारा स्थित शराब ठेके पर रात को साढ़े आठ बजे दो युवकों ने सेल्समैन पर चाकुओं से हमला कर दिया और दस हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गंभीर हालत में सेल्समैन को करवाया गया नागरिक अस्पताल में दाखिल
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी रोड शांति नगर निवासी गोविंद ने कहा कि वह पिंडारा गांव में बने देसी व अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। रात को लगभग साढ़े आठ बजे शराब ठेके पर दो युवक आए। उन्होंने कहा कि छह देसी शराब की बोतल दे दो और इसे पेटी में डालकर दे देना। गोविंद ने कहा कि जब उसने ठेके का दरवाजा खोला तो दोनों युवक उसको धक्का देकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


दो अज्ञात युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
एक युवक के हाथ में चाकू था तथा दूसरे युवक के हाथ में ड्रिल मशीन। अंदर आते ही दोनों ने कहा कि पैसे कहां हैं। गोविंद ने जब मना किया तो उस पर एक युवक ने चाकुओं से हमला कर दिया। जब उसने बचाव किया तो दोनों हाथों में चाकू लग गया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवक ठेके के गल्ले में रखी दस हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों को जब पता चला तो उन्होंने गोविंद को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने कहा कि पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed