फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Liquor contractor shot dead in Jind of Haryana

जींद में हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने शराब के ठेकेदार पर बरसाईं गोलियां, सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू

Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 11:33 PM IST
सार

कई राउंड गोली चलाकर बदमाश धर्मगढ़ गांव की तरफ फरार हो गए। सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Liquor contractor shot dead in Jind of Haryana
दुकानदारों से पूछताछ करते हुए एसपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा जींद जिले के सफीदों कस्बे के खानसर चौक स्थित शराब के ठेके पर बैठे शराब के ठेकेदार गौरव अग्रवाल पर दो बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाकर घायल कर दिया। जिसके बाद बदमाश धर्मगढ़ गांव की तरफ बाइक पर ही फरार हो गए। इस दौरान घायल शराब ठेकेदार को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

विज्ञापन

 

जहां पर उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां गौरव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नरेंद्र बिजरानियां मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर बदमाशों की तलाश आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर शुरू करवा दी।

विज्ञापन


  परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार खानसर चौक पर स्थित सुरेश एंड गौरव अग्रवाल कंपनी के शराब ठेके पर ठेकेदार गौरव अग्रवाल बाहर बैठा हुआ फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गौरव अग्रवाल पर कई राउंड फायर करके मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि बदमाश घटना को अंजाम देकर गांव धर्मगढ़ गांव की तरफ फरार हो गए। गोलियों की आवाज को सुनकर मौके पर काफी तादाद लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने देखा कि ठेकेदार गौरव अग्रवाल लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। उसे उठाकर शीघ्र एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

 

जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पानीपत रेफर कर दिया गया। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मुआयने के दौरान पुलिस टीम को एक खोल बरामद हुआ। पुलिस ने शराब के ठेके और उसके आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

वारदात के बाद सफीदों के आसपास की नाकाबंदी

 ठेकेदार पर गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए सफीदों क्षेत्र में आसपास नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। घायल ठेकेदार को पानीपत ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - सुरेश कुमार शहर थाना प्रभारी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed