{"_id":"654690042417a4fbc6027463","slug":"jind-woman-sold-for-four-lakhs-three-people-raped-her-case-registered-against-four-people-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: महिला को चार लाख में बेचा, तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: महिला को चार लाख में बेचा, तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Sun, 05 Nov 2023 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:10 AM IST
सार
पुलिस को जीरो एफआईआर प्राप्त हुई है। इसमें एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। जुलाना थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के जुलाना क्षेत्र में थानाक्षेत्र के एक गांव में विधवा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व बेचने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के गांव में 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पति का पड़ाना गांव निवासी भगत लीला के घर आना जाना था।
विज्ञापन
दो माह पहले वह उसके घर गई थी। पड़ाना गांव निवासी भगत लीला ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसे खटकड़ गांव निवासी बलजीत और सुमन को चार लाख रुपये में बेच दिया, जहां बलजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे भावड़ गांव निवासी संदीप को बेच दिया। संदीप ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस को जीरो एफआईआर प्राप्त हुई है। इसमें एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे दो जगह बेचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -समरजीत, प्रभारी, पुलिस थाना जुलानाए जींद।
विज्ञापन