{"_id":"58dd52734f1c1bc20463e206","slug":"jind-voting-fight-gun-fire-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद नागरिक अस्पताल जींद में पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भैरोखेड़ा में पंचायत चुनाव की रंजिश के कारण एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गोली मारने की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई रोहतक रवाना हो गई।
पुलिस के अनुसार गांव भैरोखेड़ा निवासी नरेश कुमार वीरवार सुबह सैर करने के लिए गली में निकला था। इसी दौरान गांव का ही संदीप उर्फ काला आया और आते ही उसे पर अपने पास मौजूद असलाह से फायर कर दिया। गोली नरेश के पीठ में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान गोली मारने का आरोपी संदीप उर्फ काला मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
घायल नरेश ने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव में वोट डालने को लेकर संदीप उर्फ काला से कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से संदीप उर्फ काला उसके साथ रंजिश रखता था। जब सुबह वह सैर करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान संदीप उर्फ काला आया और उस पर फायर कर दिया। गोली मारने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोली मारने के आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गोली लगने से घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
भैरोखेड़ा गांव में गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रोहताश सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।