{"_id":"58dd51694f1c1be80463e238","slug":"jind-supreme-court-coustomer-vicale-sell-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ग्राहकों की चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ग्राहकों की चांदी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
होंडा शौरूम के पिछे के रास्ते से नई बाइक को ले जाता ग्राहक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएस तीन उत्सर्जक वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट के एक अप्रैल से रोक लगा देने के फैसले के बाद वीरवार को जींद में दुपहिया वाहन बाजार में खलबली मच गई। वीरवार को अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग मॉडल पर पांच से 20 हजार रुपये तक की छूट मिली और लोगों की भारी भीड़ वाहन खरीदने के लिए उमड़ी।
इस कारण कई शोरूम संचालकों ने तो दोपहर के समय ही शटर डाउन कर दिए। वहीं उमड़ी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी।
बीएस तीन वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट एक अप्रैल से इन वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी है। ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल के बाद नहीं हो पाएगा। हालांकि 31 मार्च तक बिकने वाले वाहनों का पंजीकरण हो सकेगा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद वीरवार सुबह से ही दुपहिया वाहन डीलरों ने जिले भर में ऐसे दुपहिया वाहनों के रेट कम करने शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ स्कूटी की कीमत 20 हजार रुपये तक कम कर दी गई। वहीं बाइक मॉडल और मांग के हिसाब से पांच से 10 हजार रुपये कम रेट में बिके।
विज्ञापन
लोग डीलरों के यहां कम रेट पर वाहन खरीदने के लिए उमड़ पड़े। स्कीम नंबर पांच स्थित होंडा के शोरूम पर तो हालत यह थी कि लोग स्कूटी और बाइक खरीदने के लिए भारी संख्या में जमा थे। उमड़ी भीड़ के कारण डीलर को अपना शटर डाउन करना पड़ा।
विज्ञापन
220 स्कूटी की बिक्री
स्कीम नंबर पांच स्थित होंडा कंपनी के जींद के शोरूम में रखी 220 स्कूटी को दोपहर तक बेच दिया गया। वहीं हीरो शोरूम में महज नौ वाहन ही पुराने वर्जन के थे, जो फोन पर ही बुक हो गए। बजाज शोरूम में करीब 200 वाहन बेचे गए। इसके बाद भी काफी लोग स्कूटी के लिए डीलर के यहां काफी देर तक जमा रहे, लेकिन उन्हें स्कूटी नहीं मिल पाई। जींद, नरवाना में जहां भी होंडा, हीरो, सुजुकी और टीवीएस के शोरूम थे, वहां पर जितनी भी बीएस थ्री स्कूटी और बाइक थी, वह सब कुछ ही देर में बिक गई। जींद में होंडा शोरूम के मालिक को वीरवार दोपहर बाद भारी भीड़ के कारण शोरूम का शटर डाउन कर बाहर खड़ा होना पड़ा। बाहर भी लोगों की भारी भीड़ उनसे सस्ती स्कूटी और बाइक उपलब्ध होने को लेकर बातचीत करती नजर आई।
लोगों ने किया हंगामा
स्कीम नंबर पांच स्थित होंडा शोरूम में पुराना स्टॉक होने के बाद लोगों ने हंगामा किया। इसके चलते यहां पुलिस तक बुलानी पड़ी। यहां पहुंचे अनूपगढ़ निवासी अजीत ने बताया कि उन्होंने सुबह ही पुराने रेट में दो बाइक बुक करवाई थी, लेकिन पैसे कम होने कारण वह बैंक में चला गया। वापस आने पर उसे बाइक नहीं मिली।
चला सिफारिशों का दौरा, विक्रेताओं ने किए हाथ खड़े
सुबह से ही दुपहिया वाहन बुकिंग के लिए बड़े-बड़े अधिकारियों की सिफारिश शुरू हो गई। हालांकि कई अधिकारी अपने परिवार और स्टाफ के लिए बाइक बुक करवाने में सफल भी रहे, लेकिन इसके बाद एजेंसी संचालकों ने स्टॉक ऑफ होने का हवाल देकर मजबूरी जताई।
नहीं मिली बाइक
मैं लंबे समय से बाइक लेने की योजना बना रहा था। वीरवार को यह सुविधा मिलने पर कई शोरूम पर गया, लेकिन हर जगह स्टॉक नहीं होने के बात कही गई। -राकेश, उपभोक्ता
बात भी नहीं कर रहे डीलर
भीड़ के कारण डीलर उपभोक्ताओं से बात भी नहीं कर रहे हैं। दोपहर से पहले ही वाहन मिले। इसके बाद आने वाले लोगों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। -सौरभ, उपभोक्ता
वाहन मिला, धक्के से पहुंचा पेट्रोल पंप
डीलरों के नखरे ऐसे चढ़े कि वाहन लेने वालों के पेट्रोल नहीं दिया गया। ऐसे में कई लोगों ने धक्का मार कर पेट्रोल पंप पकड़ा। कुछ लोगों ने अपने दूसरे वाहन से पेट्रोल लिया तो कुछ ने दूसरों से मांगा।
नरवाना में दो घंटे में बिके 200 वाहन
वीरवार को करीब 200 बीएस-3 वाहन दो घंटे में बिक गए। स्कूटी पर 20 से 25 प्रतिशत तथा बाइक पर पांच हजार से ज्यादा की छूट वितरकों ने दी। वीरवार सुबह जब लोगों ने अखबारों में पढ़ा कि बीएस-3 वाहन दो तीन बिकेंगे और पंजीकरण में कोई दिक्कत नहीं आएगी, तो लोग एजेंसियों में जाकर रेट खंगालने लगे। नरवाना की कई एजेंसियों में मौजूद 200 के करीब बीएस-3 वाहन दो घंटे में बिक गए। उसके बाद यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई लेकिन इच्छुक लोगों को निराशा हाथ लगी। हीरो कंपनी के वाहन विक्रेता छबीलदास मोर ने बताया कि उनके पास करीब 125 वाहन थे जो हाथों-हाथ बिक गए। बाद में लोगों की वाहन लेने के लाइन लगी रही।