फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, school, five lakh, harayana

स्कूल संचालक को धमका मांगी पांच लाख की रंगदारी

Mon, 01 May 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 01 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव बागडू खुर्द के एक निजी स्कूल संचालक को जान से मारने और स्कूल को छोड़ने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक ने आरोप लगाया कि आरोपियों के डर से वह सफीदों को भी छोड़कर दिल्ली चला गया, लेकिन आरोपी अब भी उससे रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों को नामजद कर 10-15 अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नई दिल्ली निवासी बसंती ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति हटकेश्वर शिक्षा समिति का अध्यक्ष है। उन्होंने मार्च 2013 में नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जमीन और भवन गांव बागडू खुर्द निवासी राजेश से खरीदा था।
विज्ञापन


भवन खरीदने के बाद ही उसको बेचने वाला राजेश, उसका भाई सुरेश उसे परेशान करने लगे। दोनों आरोपी गांव सरफाबाद निवासी नरेश पहलावन, गांव बागडू कलां निवासी अनिल उर्फ निला के साथ मिलकर उनको धमकाने लगे। आरोपी उन पर स्कूल को छोड़ने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। इसके अलावा उनके पास नरेश पहलवान के दो लड़कों ने फोन पर धमकी देकर रंगदारी के पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसके बाद गांव बागडू कलां निवासी अनिल उर्फ निला उनके पास पहुंचा और नरेश पहलवान से उनका समझौता करवाने की बात कही। वह उनकी बातों में आकर नरेश सरफाबाद के मकान पर चले गए। जहां पर पहुंचते ही देखा कि 10-15 हथियाबंद युवक वहां पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां आरोपी ने कहा कि उनको दो लाख रुपये मार्च के अंत तक चहिए। इस पर उनको दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद फिर से आरोपी पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव बागडू खुर्द निवासी राजेश, उसके भाई सुरेश, गांव बागडू कलां निवासी अनिल उर्फ निला, गांव सराफाबाद निवासी नरेश पहलवान को नामजद करके 10-15 अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

बसों को लगा चुके हैं आग
महिला बसंती ने आरोप लगाया कि स्कूल खरीदने के बाद से ही आरोपी उनको परेशान कर रहे हैं। कभी उनके स्कूल की बस को चोरी कर लिया जाता है, तो कभी बस में आग लगा देते हैं। आरोपी कई बार स्कूल का फर्नीचर भी जला चुके हैं। आरोपियों के डर से वह यहां से छोड़कर नई दिल्ली भी शिफ्ट हो चुके, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। महिला ने आरोप लगाए हैं कि पहले भी उनको धमकी देकर एक नवंबर 2014 को गांव बागडू कलां निवासी अनिल उर्फ निला उनसे एक लाख 90 हजार रुपये वसूल चुका है। राशि देने के बावजूद भी आरोपी उनको परेशान किया जा रहा है।



सफीदों थाना प्रभारी विकास ने बताया कि स्कूल संचालक ने कुछ लोगों पर धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप लगाए हैं। इसके आधार पर चार लोगों को नामजद करके 10-15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed