फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Principal accused of molesting girl students appears in court

Jind: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य अदालत में पेश, दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा

Sun, 05 Nov 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 09:31 PM IST
सार

 हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोप है। अदालत ने दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। स्कूल की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ली है और प्राचार्य के दरवाजे से काला शीशा हटाया गया है। मोबाइल फोन भी बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन
Jind: Principal accused of molesting girl students appears in court
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र के के राजकीय स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोपी प्राचार्य को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। पुलिस ने जो तथ्य अदालत में पेश किए, उनको देखते हुए अदालत ने प्राचार्य को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर कब्जे में ले ली। वहीं प्राचार्य के कमरे के दरवाजे पर लगे काले शीशे को जिला शिक्षा अधिकारी ने उतरवा दिया गया है। उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


उचाना के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रपति, शिक्षा विभाग और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर प्राचार्य पर अश्लील हरकत और प्रताड़ित करने आरोप लगाए थे। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग ने आरोपी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया था। 30 अक्तूबर को उचाना थाना पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
स्कूल की 60 छात्राओं ने हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया को भेजे दिए बयान में प्राचार्य पर अश्लील हरकत करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे। डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने शनिवार को प्राचार्य को उसके गांव बड़ौदा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि प्राचार्य को दो दिन के लिए अदालत ने रिमांड पर सौंपा है। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी प्राचार्य का मोबाइल फोन बरामद करेगी। इसमें से भी कुछ सबूत मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed