फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news,crime road accident

कार-बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत

Tue, 19 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Tue, 19 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
jind news, hindi news,crime road accident
सड़क हादसा। - फोटो : bureau
गांव किनाना के निकट मंगलवार को कार की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार सहित फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मां-बेटे की मौत से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है और गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार गांव करेला निवासी 52 वर्षीय रामफल मंगलवार को उसकी 70 वर्षीय मां शांति देवी को जींद में किसी अस्पताल से दवा दिलाकर वापस गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव किनाना के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़े गए और बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और
विज्ञापन



दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक रामफल के भाई देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हादसे में मां-बेटे की मौत की सूचना पाकर मातम का माहौल बन गया। मामले के जांच अधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि हादसे में मां-बेटे की मौत हुई है। कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मौके से कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed