{"_id":"571679a54f1c1bbc498b49ef","slug":"jind-news-hindi-news-arrest-accusd","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर गलत नजर रखता था बृजेश, कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर गलत नजर रखता था बृजेश, कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रधाना में युवक बृजेश की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक बृजेश उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था और इसी शक के चलते उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव रधाना के बृजेश के हत्या के आरोपी मेहर सिंह उर्फ भोली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतक पर आरोप लगाया कि वह उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था और उसने देख भी लिया था। इसी को लेकर जब उसने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ झगड़ा हो गया है और वह अपने मायके चली गई।
17 अप्रैल की रात को वह बृजेश को समझाने के लिए उसके घर पर गया था, लेकिन वह घर पर नहीं मिला उसके परिजनों ने बताया कि वह उसके पड़ोसी जोगेंद्र के घर पर बैठा हुआ था। जिसके बाद वह उसे घर के बाहर ले गया और लगभग दस मिनट तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब बृजेश उसकी बातों को अनसुना करके चलने लगा तो उसने असलाह से दो गोली मार दी और उसके बाद वह फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि हत्या के आरोपी मेहर सिंह को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में प्रयोग किए गए असलहा को बरामद करेगी।