फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Mother-son got entangled in talks, change ATM card, cheated 25 thousand rupees

Jind: मां-बेटे को बातों में उलझा एटीएम कार्ड बदल लगाया, 25 हजार रुपये ठगे

Tue, 23 May 2023 03:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 May 2023 03:37 PM IST
सार

भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुरेश को देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को वह अपने बेटे पवन के साथ टैक्सी स्टैंड के नजदीक बने एटीएम केबिन से राशि निकलवाने गई थी एक युवक केबिन में पहले से मौजूद था, जबकि दूसरा बाहर खड़ा था। आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।

विज्ञापन
Jind: Mother-son got entangled in talks, change ATM card, cheated 25 thousand rupees
एटीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरवाना में एटीएम से राशि निकलवाने गए मां-बेटे को दो युवकों ने बातों में उलझा लिया। इसके बाद आरोपी एटीएम कार्ड बदल उनके खाते से 25 हजार निकलवा कर फरार हो गए। शहर थाना नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज 
भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुरेश को देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को वह अपने बेटे पवन के साथ टैक्सी स्टैंड के नजदीक बने एटीएम केबिन से राशि निकलवाने गई थी एक युवक केबिन में पहले से मौजूद था, जबकि दूसरा बाहर खड़ा था। आरोपियों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और उनका एटीएम कार्ड बदल लिया, जिसका उन्हें एहसास भी नहीं हुआ। कुछ समय के बाद उनके पास 25 हजार रुपये निकलवाए जाने का मैसेज फोन पर आया । जब उन्होंने एटीएम कार्ड को संभाला तो वह बदला हुआ था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने सुरेश देवी के शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि महिला ने एटीएम कार्ड बदल राशि निकलवाने की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed