फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, ledies, protest, broken , harayana

महिलाओं ने शराब को किया आग के हवाले

Thu, 11 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Thu, 11 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिले भर में शराब ठेकों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला उचाना थाना क्षेत्र के खापड़ गांव का सामने आया है। यहां महिलाओं ने शराब के उप ठेके से शराब की पेटियों को बाहर निकालकर जला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने खापड़ गांव में उपठेके का लाइसेंस दिया है। देशी शराब का यह उप ठेका गांव के बिटोड़ों के पास बनाया गया है, जहां महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस के अनुसार महिलाओं ने बुधवार सुबह भी ठेके कर्मचारियों को यहां से ठेका हटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


इस पर ठेका बंद भी कर दिया गया, लेकिन शाम के समय फिर से ठेका खोल दिया गया। जब महिलाएं गोबर डालने आई तो वे ठेका खुला देख कर तैश में आ गई। उन्होंने बार-बार ठेका बंद करने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं होता देख कर महिलाओं ने कर्मचारियों को ठेके से बाहर निकाला। इसके बाद शराब को ठेके से बाहर निकलाकर आग लगा दी। उचाना थाना प्रभारी राजकुमार के अनुसार इस मामले में अभी तक किसी ने शिकायत नहीं दी है, फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।  वहीं गांव की महिलाओं ने कहा कि जहां शराब ठेका बनाया गया है, वहां देर-सवेर महिलाएं आती हैं। यहां शराबी गालियां देते रहते हैं और महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। महिलाओं ने साफ किया कि वे यहां शराब ठेका नहीं चलने देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed