फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, fraud, arrest, woman , 35 lakh, harayana

दुकान बेचने का झांसा देकर 35 लाख हड़पने का एक आरोपी काबू

Mon, 05 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 05 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के हांसी रोड पर स्थित दुकान को बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से साढ़े 35 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। भटनागर कालोनी निवासी प्रीत सिंह ने 15 जुलाई को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उसका संपर्क हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में एसडीसी के पद पर कार्यरत रामकुमार तथा उसके साथी कुलदीप सिंह तथा अजमेर सिंह और उसकी पत्नी संतरों के साथ हुई। चोरों ने हांसी रोड स्थित अपनी दुकान बेचने की बात की।



इस दौरान वह उनके झांसे में आ गया और दुकान का 35 लाख 53 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। 23 सितंबर 2014 को उसने तय समय के अनुसार पूरे पेमेंट कर दी। इस दौरान पुरानी कचेहरी में एग्रीमेंट करवाने की बात कहकर ले गए। लेकिन बाद में एग्रीमेंट करने से मना कर दिया और इस दौरान आरोपियों ने उसे कुछ रुपये का चेक दे दिया। जब उसने बैंक में लगाया तो उस खाते में पैसे ही नहीं थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रामकुमार, कुलदीप, अजमेर सिंह, उसकी पत्नी संतरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संतरों देवी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed