{"_id":"57a62e264f1c1b26112b8b1a","slug":"jind-harayana-crime-news-seven-arrest-satta-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट पर सट्टा लगवाते सात लोग काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट पर सट्टा लगवाते सात लोग काबू
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस ने शनिवार दोपहर को हनुमान नगर की गली नंबर पांच में छापा मारकर सट्टा लगवाने के कई उपकरणों सहित सवा लाख रुपयों की नगदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस काबू किये लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने के प्रयास में है कि आखिर उनके तार कहां से जुडे़ हैं। वेस्टडींज में चल रहे केरेबियन लीग का मैच चल रहा था। एएसपी वसीम अकरम के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हनुमान नगर में बीरबल नामक व्यक्ति के मकान पर छापेमारी की।
इसमें सवा लाख रुपये की नगदी, 22 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, क्रिकेट सट्टा लगवाने का बॉक्स, वाईफाई, टीवी सहित कई सट्टा से संबंधित उपकरण काबू किए। पुलिस ने बीरबल, जोनी, प्रवीण, रविंद्र, सुधीर धरोदी, रिंकू, मनोज उर्फ मठलू सहित सात लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम का पर्चा दर्ज किया है। एएसपी वसीम अकरम के अनुसार छह लोग मौके पर काबू किया गया है।