फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, murder, 35 thoushand rupees, harayana

35 हजार के लेनदेन ने ले ली युवक की जान

Fri, 19 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Fri, 19 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, crime news, murder, 35 thoushand rupees,  harayana
घटना के बाद नागरिक अस्पताल में कागजी कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 शहर के झांझ गेट पर बुधवार देर रात गोली मारकर हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी नहीं सुलझा पाई है। हां, पुलिस लेनदेन के मामले में हत्या की आशंका जरूर जता रही है। गौरतलब है कि घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक सहित घटना स्थल से फरार हो गए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक पारस को हमलावरों के एक साथी से 35 हजार रुपये लेने थे। इसको लेकर आरोपियों की तरफ से दो दिन पहले भी मृतक को धमकी मिली थी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को नामजद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार दखनिया मोहल्ला जींद निवासी पारस बुधवार को घर पर था। इसी दौरान गांव पड़ाना निवासी सोमबीर, अमरहेड़ी रोड निवासी बिजेंद्र, सैनी मोहल्ला निवासी हरीश ने फोन करके पारस को झांझ गेट पर बुला लिया। पारस के आते ही अमरहेड़ी रोड निवासी बिजेंद्र ने अपने पास मौजूद असलहे से उसकी छाती पर गोली दाग दी। गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने घायल पारस को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता प्रेम के बयान दर्ज करके गांव पड़ाना निवासी सोमबीर,अमरहेड़ी निवासी बिजेंद्र, सैनी मोहल्ला निवासी हरीश के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर के मारे भाग नहीं पाया पारस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने जैसे ही पारस पर फायरिंग की, तो हमलावरों का पहला निशाना चूक गया। अचानक गोली की आवाज सुनकर पारस के आस-पास बैठे दूसरे युवक वहां से भाग खड़े हुए। अचानक हुए हमले से पारस बुरी तरह से भयभीत हो गया और डर के मारे भाग नहीं पाया। इसके बाद हमलावरों ने पारस पर फिर से फायरिंग कर दी। इस बार गोली सीधे पारस को लगी और पारस बुरी तरह से घायल हो गया।

भाई की कलाई पर नहीं बांध पाई रक्षा सूत्र
मृतक पारस के परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें और एक भाई है। पारस की बड़ी बहन शादीशुदा है और वह राखी के त्यौहार पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए घर आई थी। लेकिन बुधवार देर शाम को हमलावरों द्वारा पारस की गोली मारकर हत्या किए जाने से मृतक पारस की बहन की खुशी गम में बदल गई और वह अपने भाई को राखी भी नहीं बांध पाई। पारस की बहन शालू अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने आई थी, लेकिन उसके मातम में शरीक होना पड़ा।

रुपयों के लेन-देन में हुई हत्या
पुलिस सूत्रों के अनुसार दखनिया मोहल्ला निवासी पारस की हत्या रुपयों के लेन-देन के चलते हुई है। हालांकि, पुलिस अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं कर रही है, लेकिन पुलिस सूत्र बताते हैं कि पारस को एसपी नामक एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये लेने थे। पारस एसपी से बार-बार पैसे मांग रहा था। इसी को लेकर पारस को दो दिन पहले धमकी भी मिली थी। धमकी देने वाले व्यक्ति ने पारस को कहा था कि यदि तुमने दोबारा से एसपी से रुपये मांगें तो यह तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा, लेकिन पारस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी के चलते धमकी मिलने के दो दिन बाद ही हमलावरों ने पारस की गोली मारकर हत्या कर दी।   



पुलिस ने मृतक के पिता प्रेम की शिकायत पर गांव पड़ाना निवासी सोमबीर, अमरहेड़ी रोड निवासी बिजेंद्र, सैनी मोहल्ला निवासी हरीश के खिलाफ हत्या करने, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
सज्जन सिंह, शहर थाना प्रभारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed